उरई। मंगलवार को आधी रात के बाद कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एट थाना क्षेत्र में ट्रक में घुस जाने से टीसीएम चालक की मौत हो गई। सुबह पुलिस को जब हादसे के बारे मेें पता चला तो उसने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त पुलिस की काफी मशक्कत के बाद बुधवार को दोपहर में हुई।
प्राप्त समाचार के मुताबिक कल देर रात उक्त थाना क्षेत्र में गिरथान के पास ट्रक में पीछे आ रही डीसीएम के घुस जाने से उसके चालक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक का चालक और उसका हेल्पर भाग निकला। एट पुलिस को आज सुबह जब जानकारी मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर शव को सील बंद कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाद में डीसीएम के नम्बर के जरिए उसके मालिक का पता लगाया गया। जिससे मृत ड्राइवर की पहचान हो सकी। मृत ड्राइवर का नाम विनय कुमार शंखवार (30 वर्ष) निवासी बरी मेहतैन थाना सजेती जिला कानुपर देहात बताया गया है।

Leave a comment