उरई। बैंक कर्ज के चुकता न हो पाने से परेशान किसान ने गुरुवार को अपने खेत पर फांसी लगा ली।
कदौरा थाना क्षेत्र के मदरालालपुर गांव के निवासी बब्बू (50वर्ष) पर स्टेट बैंक की कदौरा शाखा का दो लाख रुपये से अधिक का कर्जा था जिसे पिछले वर्ष फसल अच्छी न होने के कारण वह चुका नही पाया था। इस बीच कर्जमाफी की घोषणा होने पर उसने कई बार बैंक में संपर्क किया। तो उसे बताया गया कि उसके पास 9 एकड़ जमीन है जो कर्ज माफी के लिए निर्धारित सीमा से अधिक है। इसलिए उसे इसका लाभ नही दिया जायेगा।
उधर इस वर्ष भी उसकी फसल अच्छी नही हुई जिससे वह अवसाद की हद तक निराश हो गया। इसी दुस्चिंता में आज वह अपने खेत पर खड़े बबूल के पेड़ पर साफी से गले में फांसी लगाकर लटक गया। बाद में जब लोगों ने उसका शव झूलते देखा तो उसके घर खबर की। जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।






Leave a comment