माधौगढ़-उरई। ग्राम अमखेड़ा में गुरुवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया।
इसमें आयुष केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक कुमार ने लगभग 96 बच्चों का परीक्षण किया। बच्चों को मुख्य रूप से दांत, आंख व कीड़े संबंधी समस्यायें थी। डा. अभिषेक कुमार ने मौके पर ही उनको उपचार सुझाया और दवायें भी दीं।






Leave a comment