उरई। गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये।
सुबह उरई में गोविंद स्वीट हाउस के पास एंबुलेंस से टकरा जाने के कारण बाइक पर सवार तीन लोग व एक राहगीर घायल हो गया। बताया गया है कि पुलिस की एक जीप घटना के समय गुजर रही थी जिससे मोटर साइकिल चला रहे युवक का हैंडिल टकरा गया। इसी बीच सामने एंबुलेंस आ रही थी। हड़बड़ाहट में युवक एंबुलेंस से भिड़ गया। हादसे में युवक उसके साथ बैठी वृद्धा, किशोरी और एक वृद्ध राहगीर घायल हो गया जिन्हें बाद में दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक और किशोरी की हालत गंभीर है।
उधर कालपी में दोपहर में एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इनमें रघुराज और ज्वाला प्रसाद की हालत गंभीर बतायी गई है जो कि जयरामपुर के निवासी हैं। दोनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच ट्रक का चालक और हैल्पर मौके से भाग निकला जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a comment