उरई। ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकास खंड रामपुरा के पचनद धाम से प्रारंभ कर गई ग्राम पंचायतों में गुरुवार को स्वच्छता संदेश यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
आधा सैकड़ा मोटर साइकिल और चार पहिया वाहनों की इस विशाल रैली में तीन सैकड़ा समाजसेवियों ने कंजौसा, भिटौरा, जगम्मनपुर, हमीरपुरा, हुसैपुरा जागीर, उदोतपुरा, छौना और मानपुरा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को खुले में शौंच न जाने और घर में ही शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से घर के बाहर स्वच्छता रखने और नालियों में कचरा न डालने की अपील भी की गई।
जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर सिंह, रामपुरा के खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार, एडीओ पंचायत अंगद सिंह राजावत, भाजपा नेता विजय द्विवेदी, जगम्मनपुर के प्रधान राहुल मिश्रा, पूर्व प्रधान अनूप कुमार झा, सत्येंद्र पाल सिंह चंदेल, भिटौरा के प्रधान वीर सिंह यादव, मानपुरा के बृजेंद्र सिंह, हिम्मतपुर के रामू यादव, जाजेपुरा के राजकुमार राठौर, हमीरपुरा के चंद्रशेखर और जिला पंचायत सदस्य बृजेश प्रजापति मुख्य रूप से रैली में शामिल थे। जगम्मनपुर के बाजार में दुकानदारों ने स्वच्छता संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया। ग्राम मानपुरा में यात्रा का समापन किया गया।







Leave a comment