उरई। विद्युत वितरण उपखंड जालौन के अंतर्गत सिरसाकलार विद्युत उपकेंद्र पर लगाये गये वसूली कैंप में विभाग के जिम्मेदारों के उच्छृंखल रवैये से इसकी गरिमा तार-तार नजर आई।
इस अवसर पर उपखंड में तैनात अवर अभियंता जितेंद्र को टेबिल पर बैठकर मोबाइल पर बतियाते हुए कैद किया गया। वसूली शिविर में ऐसे ही अस्त-व्यस्त माहौल की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान रहना पड़ा। बताया जाता है कि जितेंद्र यादव सपा के समय से इसी उपखंड में तैनात है लेकिन निजाम बदल जाने के बावजूद अपना रवैया बदलने को तैयार नही हैं। उन पर अपने सजातीय लाइनमैनों के माध्यम से क्षेत्र के सीधे-साधे लोगों को डरा धमका कर वसूली करवाने का आरोप भी आम है।

One response to “विद्युत विभाग के वसूली कैंप में तार-तार हुई गरिमा, मोबाइल पर बतियाते रहे जेई”

  1. Soni News Avatar

    Check More Local News @ Soni News

    Like

Leave a comment