उरई। कुठौंद पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
कुठौंद के थानाध्यक्ष सुनील तिवारी को खबर मिली कि क्षेत्र के कुछ गांवों में अराजक तत्व अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सुनील तिवारी ने सभी सहयोगी दरोगाओं और आरक्षियों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने हल्के में इस पर निगाह रखें। अवैध शराब बेचने वालों के साथ कोई रियायत नही होनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होनें शुक्रवार को लालपुरा में एक पेटी अवैध शराब के साथ सुरेंद्र पुत्र रामप्रकाश को धरदबोचा और उसे 60 एक्साइज एक्ट में जेल भेज दिया। उनकी इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में एक संदेश चला गया है और पिछले दौर में अवैध शराब की कमाई खाते रहे लोग बुरी तरह सहम गये हैं।






Leave a comment