उरई। किसानों के लिए बिजली विभाग की विनाशलीला जारी है जबकि किसानों के लिए सरकार के घड़ियाली आंसू थमने का नाम नही लेते।
किसानों के साथ हमदर्दी का सरकारी स्वांग बेमानी साबित हो रहा है। खेतों में खड़ी हुई फसल का जनपद में सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत के कारण होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं से हो रहा है। इसके बावजूद लाइनों और ट्रांसफार्मर में सुरक्षा इंतजाम के लिए मिलने वाले बजट का आचमन कर पी जाने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कोई एक्शन नही लिया जा रहा।
इसी क्रम में शुक्रवार को कुठौंद थाना क्षेत्र के पारेन में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण लल्ला सिंह का चार बीघा खेत जलकर राख हो गया। आग के विकराल रूप धारण करने के बाद अग्निशमन कार्यालय को सूचना भी दी गई लेकिन खेत के सर्वनाश हो जाने तक भी दमकल गाड़ी का कहीं कोई अता-पता नही चला था।

Leave a comment