उरई। विवाह समारोह में शामिल होने आये एक व्यक्ति का कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद उन लोगों ने खूंखार रूप दिखाते हुए पीड़ित की न केवल पिटाई की बल्कि उसका दाहिना कान भी काट लिया।
कस्बा कोंच में रायल गार्डन विवाह घर में गुरुवार की रात आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आये थाना एट के बिरासनी निवासी विश्वनाथ परिहार का बारात में आये कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। मध्य प्रदेश के दतिया जिला अंतर्गत थाना सेवढ़ा के रनियांपुरा गांव के निवासी दिनेश, मंगल और नबाब व चार अज्ञात लोगों ने वाद-विवाद के बाद उस पर हमला बोल दिया और उसका कान काट लिया। पीड़ित का कहना है कि झगड़े के दौरान उन लोगों ने उसकी बहन के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस में घटना की शिकायत कर दी है।







Leave a comment