उरई। सदूपुरा से नदीगांव के लिए अब डबल लाइन रोड बनेगी।
बताया जाता है कि गत वित्तीय वर्ष में इस रोड के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई थी। हाल ही में इसका कार्य सिंगल रोड निर्माण के रूप में शुरू कराया गया। जिसकी शिकायत समाजसेवी बृजबिहारी गुबरेले ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। लेकिन उनकी शिकायत कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद ठंडे बस्तें में पड़ी रही।
बृजबिहारी गुबरेले ने अपनी शिकायत में कहा था कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क डबल होनी चाहिए। लेकिन नदीगांव की सड़क सिंगल क्यों बनाई जा रही है। यह खबर जालौन टाइम्स में गुरुवार को वायरल कर दी गई। जिसने तुरंत असर दिखाया। 24 घंटे के अंदर ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अवर अभियंता ने बृजबिहारी गुबरेले को सूचित किया कि शीघ्र ही उक्त रोड का डबल लाइन निर्माण शुरू कर दिया जायेगा।







Leave a comment