उरई। राष्ट्रीय ओलमा कोसिंल के प्रदेश सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी भाई मुबारक खान ने जम्मू कश्मीर के कठुआ मे आठ वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या और उन्नाव में भाजपा विधायक द्वारा बालिका के साथ रेप की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। इस दौरान शौक चांदपुरी बुंदेलखंड संरक्षक, तारिक अंसारी, जाकिर खान, चांद शेख, रामसिंह राजपूत, अमित श्रीवास, नंदू, राशिद कालपी, मुन्ना, वीरेंद्र सिंह परमार, गुडडू, इरफान अंसारी, इमरान आदि उनके साथ थे।

Leave a comment