
कोंच—उरई । जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार हर गरीब को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है। सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है समाज के अंतिम व्यक्ति को इतनी मजबूती प्रदान कर दी जाये कि वह समाज की मुख्य धारा में हो। उज्जवला योजना भी मोदी सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत गरीब पात्रों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं ताकि महिलाओं को सहूलियत मिल सके। यह बात उन्होंने ‘दि अशोका पैलेस में फ्री गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।

केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी उज्वला योजना के तहत शुक्रवार को तहसील भर में कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये। कोंच के ‘दि अशोका पैलेस में भारत गैस के अधिकृत डीलर आदित्य गैस सर्विस की ओर से भव्य समारोह आयोजित कर 104 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि मोदी और योगी सरकारें जो भी योजनायें बना रहीं हैं उनके केन्द्र में गरीब ही हैं। इन सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल भी रहा है और उनका जीवन स्तर सुधर रहा है। पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता आनंद ने भी कहा कि सरकार की यह अच्छी योजना है जिसके चलते गांव देहात की महिलाओं को अपनी रसोई के अंदर की दुश्वारियों से निपटने में मदद मिलेगी। गैस वितरक एजेंसी की संचालिका ज्योति वैद ने आभार जताते हुये कहा कि सरकार की जो भी योजनायें हैं उन्हें ईमानदारी से निभाना उनकी प्राथमिकता है, उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जायेगी। संचालन अनिल वैद ने किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर संघ चालक नरोत्तम स्वर्णकार, सभासद अनिल पटैरया, अमित यादव, रणजीत यादव, जाहिद सिद्दीकी, सुल्तान राईन, सुनील रजक, छोटू टाइगर, रविकांत कुशवाहा, विनोदसिंह गुर्जर, जीतू विरगुवां, रवि गौतम, धर्मेन्द्र राठौर, जगदीश अग्रवाल, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, सुषमा शुक्ला, डॉ. नीता रेजा, संतलाल अग्रवाल सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पचपन साल से फूंक रही हैं रामवती
दशकों से परंपरागत तरीके से चूल्हा फूं कर खाना बनाती आ रहीं कई महिलाओं ने सरकार की इस उज्वला योजना की जमकर तारीफ की है। ऐसी ही सत्तर बर्षीय महिला रामवती पत्नी लल्लू निवासी जवाहर नगर कोंच पच्चीय साल पहले अपने पति को खो चुकी हैं और गल्ला मंडी में मजदूरी करके अपना पेट भरती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पचपन सालों से वह चूल्हा फूंक कर खाना बनाती आ रहीं हैं जिससे धुंवे के कारण वह बीमार भी होती रहती हैं। सरकार ने उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन दिया है जिसके चलते अब उन्हें इस धुवां धुवां जिंदगी से निजात मिल जायेगी।







Leave a comment