उरई। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक बदल डाले। थाना एट की पिरौना चौकी के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा को इस सूची में उरई की कोतवाली का द्वितीय निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
एक अन्य पदोन्नत निरीक्षक रजनीश बाबू कटियार जो कि अभी तक आटा थाने की संकट मोचन चौकी के प्रभारी थे अपराध शाखा में भेज दिये गये हैं।
अन्य तबादलों में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह को एसपी ने अपना पीआरओ बना लिया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक शफीक अहमद थाना जालौन, शिवशंकर सिंह कोतवाली कालपी की महमूदपुरा चौकी के प्रभारी, हुकुम सिंह थाना आटा और रामचंद्र थाना आटा तैनात किये गये हैं। कुठौंद में तैनात दौलतराम शाक्य का कोंच कोतवाली की सागर चौकी के प्रभारी के रूप में स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। एट थाने के उपनिरीक्षक शिवनाथ सोनकर को सिरसाकलार कोतवाली अंतर्गत न्यामतपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दिलीप कुमार वर्मा पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाकर कोतवाली कोंच भेज दिया गया है। नवीन तिवारी थाना गोहन से प्रभारी चौकी संकट मोचन थाना आटा, राजेंद्र प्रसाद थाना रेढ़र से थाना कोतवाली उरई और सर्वेश कुमार पुलिस लाइन से कोतवाली कोंच की सागर चौकी में प्रभारी पदस्थ किये गये हैं।





Leave a comment