उरई। मोहल्ला राजेंद्र नगर में एक बहशी ने 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म कर डाला। मासूम बालक के चिल्लाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गये और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला राजेंद्र नगर में अपनी रिश्तेदारी में आये वीरेश वर्मा निवासी छोंक थाना कोतवाली कालपी बहला-फुसलाकर 11 वर्षीय एक बालक को अपने साथ एकांत में ले गया। जहां उसने जबरन बालक के साथ कुकर्म कर डाला। बालक के चीखने-चिल्लाने पर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गये जिन्होंने वीरेश को पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की गई और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।





Leave a comment