उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में साले के साथ अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले जीजा की मोटर साइकिल बैगनआर से टकरा गई। जिससे जीजा-साले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
इटावा जिले के भरे गांव निवासी श्याम सिंह रविवार को अपने साले पप्पन निवासी बड़ेरा थाना अजीतमल को साथ बैठाकर मोटर साइकिल से अपने लड़के की शादी के कार्ड बांटने आये थे। कुठौंद में कार्ड बांटने के बाद जब वे वापस जा रहे थे उसी समय इटहा सलेमपुर के बीच उनकी मोटर साइकिल बैगनआर से टकरा गई जिसमें जीजा-साले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थिति नाजुक होने के कारण दोनों को बाद में कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कराकर कानुपर ले जाया गया।





Leave a comment