उरई। माधौगढ़ तहसील अंतर्गत ऊमरी नगर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से आधी से ज्यादा आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। गर्मी के मौसम में इसके चलते लोगों के बुरी तरह बेहाल होने के बावजूद जिम्मेदार पसीजने को तैयार नही हैं। पेयजल संकट को दोष मुख्य रूप से बिजली विभाग को दिया जा रहा है।
ऊमरी नगर क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति के लिए पांच नलकूंप स्थापित हैं। जिनमें से तीन पहले से बंद थे। एक और नलकूंप पिछले चार दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या के चलते ठप्प हो गया है।
लोगों ने बताया कि हाल ही में ऊमरी नगर में बिजली की नई लाइन खींची गई है और नया ट्रांसफार्मर रख गया है। अगर इस ट्रांसफार्मर से पेयजल नलकूंप जोड़ दिया जाये तो पेयजल संकट पर विराम लग सकता है लेकिन विद्युत कर्मचारी हठधर्मिता की वजह से ऐसा करने को तैयार नही हैं। उनका कहना है कि अवर अभियंता अमित शर्मा अभी अवकाश पर हैं उनके वापस आ जाने के बाद ही इस बारे में कोई फैसला किया जा सकेगा।






Leave a comment