उरई। जालौन रोड पर सोमवार को सवारियों से भरी रोडवेज पलटते-पलटते बची जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रामपुरा से उरई के लिए आ रही रोडवेज बस जालौन रोड पर अकोड़ी रोड स्थित अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई के सामने ड्राइवर को झपकी लग जाने के कारण खंती में उतर गई। बस की स्पीड कम थी अन्यथा इसमें कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a comment