जालौन—उरई । सोमवार की सुबह बंगरा मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंी भर्ती कराया गया है।
थाना रेढ़र में पदस्थ मुंशी राम कृपाल उर्फ दादी व पैरोकार वीरेन्द्र कुमार सोमवार को विभागीय कार्य से जनपद मुख्यालय जा रहा थे। बंगरा मार्ग पर छःपुला के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया किन्तु उनके चोट ज्यादा होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।






Leave a comment