
कोंच-उरई । ग्राम बसोव में सोमवार की दोपहर अचानक ही एक घर में आग लग जाने के कारण गृहस्वामी की पूरी गृहस्थी खाक हो गई है। दमकल को सूचना दी गई थी लेकिन दो घंटे बाद पहुंच सकी दमकल की गाड़ी, तब तक ग्रामीणों ने ही प्रयास करके आग पर काबू पा लिया था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव निवासी गौरीशंकर राजपूत पुत्र घनश्याम सोमवार को अपने खेत पर मैंथा में पानी लगाने गया हुआ था तभी उसके घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग देख कर गौरीशंकर को सूचना दी तो वह दौड़ा दौड़ा आया लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दमकल को सूचना दी गई लेकिन फायरकर्मी दो घंटे बाद वहां पहुंच सके तब तक ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पा लिया था। ग्राम प्रधान राजेश राजपूत ने बताया है कि घर में रखा मटर गेहूं आदि सब कुछ खाक हो गया है और तकरीबन एक लाख के नुकसान का अनुमान है।






Leave a comment