उरई। डूड कार्यालय के बाबू ने रिश्वत न मिलने पर बीमार महिला का आवास ही बदल दिया।

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूनम पत्नी दयाराम निवासी मोहल्ला लहरियापुरवा डूडा कालौनी उरई ने बताया कि उसने डूड आफिस उरई के बाबू अरूण श्रीवास्तव के द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। पूनम का कहना है कि वह बीमार रहती है कालोनी के नीचे का आवास आवंटन की मांग पर जिलाधिकारी ने उसकी समस्या का निराकरण करने का आदेश पिओ डूडा को दिया था। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश का पालन नही किया गया। 20 अप्रैल को 11 बजे करीब जब घर अकेली थी और पति बाहर काम से गया था तभी डूडा आफिस के अधिकारियों ने कालोनी से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अरूण बाबू पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे है न देने पर उन्होंने पैसा लेकर दूसरे को आवास आवंटित कर दिया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर 26 अप्रैल से भूख हड़ताल की धमकी दी।

Leave a comment