0 नगर की तंग गलियों से डीएम को निकाला गया
कालपी—उरई । यातायात के भारी दबाब के चलते कालपी नगर से नगरवासियों यात्रियों को जूझना पड़ा। बीस घंटे से लगातार चल रहे जाम के झाम में जिलाधिकारी जालौन को डेढ घंटे फसना पड़ा।
कालपी नगर में यमुना ब्रिज से अमलताश बाईपास तक फोर लाइन सड़क के अधूरे निर्माण के कारण कालपी नगर में सैकड़ों बार जाम लगने से कालपी के लोग जाम नगर के नाम से भी जानने लगे है। रविवार,े सोमवार की रात दस बजे से कालपी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के दबाब के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई और लगातार जाम के झामक के चलते करीब दोपहर 12 बजे लखनऊ से जनपद लौट रहे जिलाधिकारी जालौन के जाम में फंसने की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन तथा एनएचएआई के अधिकारियों के पसीने छूट गये आनन फानन में भारी मशक्कत के बाद कालपी पुलिस तथा एनएचएआई के अधिकारियों, कर्मचारियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक नगर की गलियो के रास्ते से उरई की ओर निकाला जा सका। जिलाधिकारी जालौन डा. मन्नान अख्तर कालपी के जाम को देखते रहे पुलिस प्रशासन की मदद से जिले के मुखिया को तो किसी तरह जाम से बाहर निकाला गया लेकिन यातायात के दबाब और खराब सड़क के कारण जाम की स्थिति अभी भी ठीक नही हो पा रही है। पिछले बीस घंटे से नगर में लगे अघोषित जाम के कारण जहां हजारों यात्री इस भीषण गर्मी में हांपते रहे वहीं जाम के कारण बाजारू लोगों तथा नगरवासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा और अभी भी लगातार जाम नगर में लगा हुआ है।






Leave a comment