उरई। गल्ला व्यापारी के खिलाफ मुकदमे के विरोध में पिछले 7 दिनों से गल्ला मंडी उरई में अनशन कर रहे व्यापारियों ने प्रशासन के द्वारा मुकदमा वापसी के आश्वासन पर आंदोलन खत्म कर दिया आज सुबह 8 बजे गल्ला व्यापारियों के बीच किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चैहान जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना की पहल पर धरना स्थल पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विकास तिवारी, शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी, व्यापारी अध्यक्ष एवं अन्य व्यापारियों के बीच समझौता वार्ता हुई जिसमें यह बात सामने आई टैªक्टर ड्राइवर द्वारा जो हलफनामा एवं लिखित बयान दिया है उससे सारा मामला साफ हो गया। ट्रैक्टर चालक के अनुसार मेसर्स कालका ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर उदय प्रताप सिंह टिमरो के यहां से कोई भी माल लोड करके नहीं आया। जिससे यह साबित हो गया की उदयसिंह के खिलाफ कोई केस नहीं बनता।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना, डिप्टी आरएमओ विकास तिवारी, शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने स्वीकार किया कि उदय सिंह इस केस में दोषी नहीं है और उनके खिलाफ कार्रवाई ना करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के आधार पर आज से गल्ला मंडी में चल रही 7 दिनों की हड़ताल को स्थगित कर के व्यापारियों ने मंडी खोलने का एलान किया जिससे मंडी में विधिवत कार्य शुरु हो गया। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने जिले के सभी मंडियों के व्यापारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने धरने में शामिल सभी व्यापारियों, पल्लेदार संघ एवं किसानों का भी आभार व्यक्त किया। सभी गल्ला व्यापारियों को अधिकारियों के आश्वासन पर उदय प्रताप सिंह पर जो फर्जी मुकदमा लगाया गया था उसको वापस किया। समझौते के दौरान मुकेश दीबौलिया, राघवेंद्र परिहार, राजीव महेश्वरी, शिव कुमार, संजीव गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, जय प्रकाश सोनी, संतोष गुप्ता, मीनू गुप्ता, रामजी, उमाशंकर बुधौलिया, पंकज मसुरिया, प्रदीप महेश्वरी, सुभाष, अनूप महेश्वरी, वासीराम यादव, धीरु टिमरो, अतुल गुप्ता,  पवन राजा, अजय सिंह टिमरो, राजू टिमरो, रविंद्र, कर्मवीर, मानसिंह राजपूत, श्रवण कुमार, लल्लू, विवेक गुप्ता और व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता केके गहोई आदि तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a comment