
उरई। जाटव समाज विकास महासभा उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय समाज के संयुक्त तत्ववाधान में डा. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती समारोह जूनियर हाईस्कूल भीमनगर ऊंचा में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव की अध्यक्षमता में तथा मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री चैनसुख भारती व पूर्वमंत्री अकबर अली, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह राजावत, की उपस्थिति में सपंन्न हुई।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री अकबर अली एवं पूर्वमंत्री चैनसुख भारती ने कहा कि बौद्धिसत्व बाबा साहब उन बंचित बेसहारा लोगों को जीने का अधिकार दिया जो सैकड़ों वर्षो से जकड़ी अलगाववादी व्यवस्था में जीवन व्यतीत कर रहे थे जिससे निजात दिलाने का कार्य लिया। पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में फैली असमानता को दूर करने का कार्य किया। पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा एवं रविन्द्र सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया है जिससे आज सभी वर्ग के लोगों में शिशा का दीप प्रज्वलित हुआ है। अध्यक्षता करते हुए रामशरण जाटव ने कहा कि विश्वरत्न बाबा साहब ने किन विषम परिस्थितियों में इस देश को संविधान जैसा ग्रंथ देकर समाज में समतामूलक समाज की परिकल्पना की है। वह मानवतावादी सिद्धांत के पोषक थे। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी मनमोहन जाटव, रमेश चंद्र एड, बीरेन्द्र कुमार एड, जगदीश प्रसाद प्रधानाचार्य, रामनाथ सुमन प्रधानाचार्य, डा. अखिलेश प्रशांत ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहब सभी वर्गो के लिए संविधान में अधिकार निहित कर देश की जनता पर उपकार किया है। समारोह के संयोजक विद्याराम आजाद ने कहा कि बाबा साहब के नाम से इस संस्था में उन गरीब बच्चों को शिक्षा का सुअवसर देकर हम अपने आपको धन्य मानते है। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा विद्यालय में लगाये जाने की घोषणा की। विद्यालय प्रबंधक विजय सिंह यादव ने आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय में सहयोग करने की कामना की। समारोह का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी मनोज गौतम ने किया। समारोह में महावीर सिंह प्रधान,रामकिशुन डंडा वाले, प्रयाग नारायण प्रधान, भगवानदास भारती, मानसिंह दोहरे, श्रीराम दिवाकर, रघुनाथ दोहरे, तुलाराम दोहरे, तथा सैकड़ों महिलाओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। समारोह के पूर्व विद्यालय की बच्चियों ने तथा स्थानीय कलाकारों ने बाबा साहब के ऊपर संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।






Leave a comment