कालपी—उरई । नगर के टरननगंज कालपी बाजार स्थित एक नामी गिरामी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में सोमवार को अपनी जमा पूंजी के भुगतान की मांग को लेकर निवेशकों ने प्रबंधक समेत कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए हंगामा किया। मैनेजर के द्वारा 15 मई से पेमेंट करने की आश्वासन के बाद निवेशक वापस चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारा फाइनेंस कंपनी का कालपी के टरननगंज बाजार में दफ्तर है। लंबे अरसे से तमाम लोग विभिन्न योजनाओं के तहत कंपनी में धन जमा कर रहे हैं। इसी क्रम में खाते धारको तथा निवेशकों के खातों में जमा धन को कंपनी पेमेंट नहीं कर रही है। अपनी जमा पूंजी का पेमेंट पाने के लिए निवेशक बराबर चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को चांद बाबू निवासी अदल सराय की पत्नी रेशमा, श्यामलाल निवासी चैराहा की पत्नी राम श्री, सुरजीत सिंह टरर्नगंज ,रामप्रकाश मैनूपुर, रेशमा खान निवासी टरननगंज समेत दर्जनभर निवेशक शाखा प्रबंधक श्री कृष्ण निषाद के समक्ष पहुंच गए । निवेशकों ने है आरोप लगाया कि हम लोगों के भुगतान की अवधि का निर्धारित 1 साल से ज्यादा गुजर चुकी है लेकिन अभी तक आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला तथा वापस कर दिया जाता है इसी को लेकर निवेशक हंगामा कर अपनी जमा पूंजी के भुगतान की मांग करने लगे निवेशकों के आक्रोश को देख कर शाखा प्रबंधक तथा कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में एरिया मैनेजर से वार्तालाप की गई। शाखा प्रबंधक ने आश्वासन देते हुए नोटिस बोर्ड पर सूचना अंकित कराई के 15 मई के बाद निवेशकों का भुगतान नियमानुसार तरीके से कर दिया जायेगा। मजबूत आश्वासन मिलने पर निवेशक वापस चले गए शाखा प्रबंधक ने बताया कि कंपनी के ऊपर कुछ संकट गहराया हुआ माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा अनुसार कार्यवाही चल रही है जल्द ही सब कुछ ठीक-ठाक हो जाएगा तथा निवेशकों का भुगतान समय से कर दिया जायेगा।






Leave a comment