कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में आई दूसरे गांव की नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। छेड़खानी करने बाला लड़का भी दूसरे गांव से रिश्तेदारी में आया था।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी में जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दस बर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में आई हुई थी। उसी घर में एक लड़का शिवम पुत्र स्वामीदीन निवासी काशीपुरा कोतवाली जालौन से आया था। विगत 19 अप्रैल को जब द्वारचार की रस्म हो रही थी तभी उक्त शिवम ने लड़की के साथ अश्लील हरकत कर दी जिसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से कर दी। परिजनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ख तथा पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है और लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा है।






Leave a comment