कोंच। बीती रात एसआरपी के ग्राउंड में शुरू होने जा रही प्रदर्शनी का जायजा लेने गये सपा नेता की बाईक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी बीती रात लगभग दस बजे एसआरपी ग्राउंड गये थे। वहां एक दो दिन में प्रदर्शनी का शुभारंभ होने बाला है तो नेताजी वहां जायजा लेने गये थे। उन्होंने अपनी बाईक बजाज पल्सर नं. यूपी 92 क्यू 5526 बाहर खड़ी कर दी और अंदर चले गये। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर आये तो उनकी बाईक नदारत थी। उन्होंने बाईक चोरी की तहरीर कोतवाली में दे दी है।

Leave a comment