जालौन—उरई । नगर में चोर बेखौफ होते जा रहे हैं। यही कारण है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है। चोर लगाकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं इसके बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। रविवार की रात को चोरों ने अपना निशाना नगर के प्रमुख देवी बड़ी माता मंदिर को बनाया तथा का माता के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चुरा ले गए हैं।मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के नाम पर खानापूर्ति की।
नगर के प्राचीन तथा प्रमुख देवी बड़ी माता मंदिर में शयन आरती 7रू30 पर हो जाती है इसके बाद मंदिर के कपाट लगभग 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुले रहते हैं। रविवार की रात को मंदिर सामान्य दिनों की भांति बंद हो गया था। जब सोमवार की सुबह 4 बजे जब पुजारी ब्रजेन्द्र कुशवाहा मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गर्भ गृह का ताला टूटा है तथा देवी माता की नाक की सोने की बेसर, चांदी का छत्र तथा दानपेटी से लगभग 3500 रुपए चुरा ले गए हैं। मंदिर में हुई चोरी की घटना की सूचना मिलने पर चैकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा मौके पर पहुंचे तथा मंदिर में पुजारी का काम कर सभी पुजारियों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है।






Leave a comment