उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अज्ञात कारणों से डाई पी ली। जिससे उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम खड़गुई पुरवा निवासी मुकेश की पत्नी प्रीति (30वर्ष) ने सोमवार की रात डाई पी ली थी। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जब पता चला तो उनके हाथ-पैर फूल गये। वे पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले गये हालत नाजुक बताई जाने पर रात में ही उन्होनें प्रीति को कानपुर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में दाखिल करा दिया। लेकिन उपचार के बावजूद उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

Leave a comment