उरई । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी जनपद जालौन एवं शहर कांग्रेस कमेटी उरई के तत्ववाधान में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के विरोध में आज कलेक्टेªट परिसर में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जालौन को सौपा।

धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि करती जा रही है। प्रदेश की जनता लगातार पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में महंगाई की मार से जूझ रही है। 2014 से 2018 के बीच पेट्रोल में 211.7 प्रतिशत एवं डीजल में 443.6 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी की गई। पेट्रोल व डीजल के बढे दामों ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि आये दिन डीजल व पेट्रोल के भाव बढ रहे जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल सस्ता है फिर भी भाजपा सरकार रोजाना इस के दामों के बढोत्तरी कर रही है। इसकी एक उच्च स्तरीय कमेटी बनानी चाहिये जो दामों के बेतहासा वृद्धि पर लगाम लगाये। शहर अध्यक्ष डा.रेहान सिद्दीकी ने धरने का संचालन करते हुए कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट गयी है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री कीमतों में कमी करके की बजाय और अधिक वृद्धि कर लोगों के घाव पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है। इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी, रामजी द्विवेदी ने कहा कि देश में बढते पेट्रोल एवं डीजल के दामों में मध्यवर्ग गरीबों, किसानों व्यापारियों की कमर तोेड़ दी है। भाजपा को जनता की समस्या से कोई सरोकार नही है। अगर वो जनता की शुभचिंत है तो भाव को कम करे। धरना के पश्चात ज्ञापन भी दिया गया। धरना सभा में  रामप्रकाश द्विवेदी, आशीष चतुर्वेदी, धीरेन्द्र शुक्ला, चंद्रशेखर वर्मा, डा. आदित्य कुमार मिश्रा, रामकुमार गुप्ता, राजेन्द्र मिश्रा, अनुज मिश्रा, फैजान उल्ल हक, भग्गूलाल बाल्मीकि, प्रमोद रिछारिया, सीताराम वर्मा, राजेश बुधौलिया, अमित पांडेय, अशोक द्विवेदी, अरविंद सेंगर, करन श्रीवास, सुरेश बाबू दोहरे, गुलाब खां, संतराम नीलांचल, रामकुमार गुप्ता, बबलू ऐर, राजीव नारायण मिश्रा, ब्रम्हदत्त पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment