उरई। गरीब कन्या को बेटी के रूप में अपनाकर हाथ पीले किये गये। समाजसेवी संस्था संस्कार ग्रामोत्थान का हर वर्ष एक गरीब कन्या का विवाह अपने खर्चे पर कराने का व्रत परंपरा का रूप ले चुका है। इस बार यह संस्था का तेरहवां आयोजन था। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पधारे पांच सौ अतिथियों को फलदार वृक्षों की पौध लगाने के लिए सौंपकर पर्यावरण सुधार के संकल्प में सार्थक अध्याय भी संस्था ने जोड़ा।
कार्यक्रम पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ रघुवीर धाम में आयोजित किया गया। संरक्षक मंडल में शामिल श्रीमती पुष्पा देवी, महेंद्र भाटिया, बृजलाल खाबरी, घनश्याम अनुरागी, विनोद चतुर्वेदी, संतराम सिंह सेंगर के साथ-साथ सांसद भानु प्रताप वर्मा, सदर विधायक जीएस वर्मा और पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा व एडीआर के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा ने रीति-रिवाजों में हाथ बटाया।
कार्यक्रम संयोजक डा. आरके शाक्या मुख्य टिकिट निरीक्षक, सुधा शाक्या प्रधानाध्यापिका, लालजी निरंजन, डा. कृपालु, मनीष नागर, आनंद शाक्या, गीता शाक्या, ऋषभ दीक्षित, अंशू पाल, अमित वर्मा आदि ने आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में राहुल दुबे, भगवान दास, मुसीर अहमद, अनुज शाक्या, दिनेश राजपूत, राजेंद्र तोमर ने अग्रणी भूमिका निभाई। मीडिया प्रबंधन विनय गुप्ता, शीतल शर्मा व यदुराज सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में बब्बुल महाराज, अभिषेक, पार्थ, अग्रिम, नयन, सलोनी, पवन गुप्ता, लला राज रतन, श्रीकांत शर्मा, संदीप राजपूत, बाबी अग्रवाल, गिरीश गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष जालौन, गणेश त्रिपाठी, वीरेंद्र सविता, अशोक होतवानी, गिरधर खरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






Leave a comment