उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर में ट्रक द्वारा मोटर साइकिल में टक्कर मारने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
उक्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी महेश कुमार (35वर्ष) अपनी पत्नी मंजू देवी (30वर्ष) को उसके मायके छिरिया सलेमपुर से लेकर वापस लौट रहे थे। तभी प्रतापपुरा के सामने उनकी मोटर साइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक मंजेश निवासी भिंड को गिरफ्तार कर लिया। घायल दंपत्ति को जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया।

Leave a comment