उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव से गुरुवार को सुबह घर के बाहर खेलते समय गायब हुए तीन वर्षीय मासूम का शव घूरे में नीचे दबा मिला। बच्चे की मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस काम में श्वान दल की मदद मांगी जायेगी।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथ में इंद्रपाल सिंह का तीन वर्षीय मासूम बेटा सम्राट उर्फ बुनू कल सुबह घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था। काफी देर बाद भी पता न चलने पर इंद्रपाल ने सूचना पुलिस को दी थी।
बताया गया है कि इंद्रपाल जब आज अपने घर के पास बने तालाब को खाली करा रहे थे तभी किनारे शव दिखाई दिया। जिसके बाद उसे घूरे से बाहर निकाला गया। सम्राट इंद्रपाल का इकलौता पुत्र था। उसका शव मिलने से पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया है।

Leave a comment