उरई। राजेंद्र नगर में गौतम बुद्ध स्कूल के पीछे एक अधेड़ अपने दो मंजिला मकान की छत से कंूद पड़ा। जिसकी उपचार के दौरान स्थानीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई।
उक्त मोहल्ला निवासी शिवप्रकाश याज्ञिक (55वर्ष) हाथी मंदिर के पास फल की दुकान चलाते थे। दो महीने पहले उनकी मानसिक दशा बिगड़ गई जिसका इलाज चल रहा था। इसी बीच शनिवार को तड़के शिवप्रकाश ने जुंग में अपने दो मंजिला मकान की छत से छंलाग लगा दी। आनन-फानन उनके परिजन उपचार के लिए पहले उनको जिला अस्पताल ले आये। जहां से उनको स्थानीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दोपहर में उन्होंने मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a comment