उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है।
शुक्रवार को दोपहर में डायल-100 को सूचना मिली कि सिहारी दाउदपुर में लल्ली पुत्र नरेश वर्मा को गांव वाले मोबाइल चोरी के संदेह में घेरे हुए हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उग्र ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि दीपू का मोबाइल हाल ही में चोरी हुआ है जो लल्ली के पास है। पुलिस ने अपने तरीके से लल्ली के साथ सख्ती की। जिसके बाद लल्ली ने चोरी किया गया मोबाइल बरामद करा दिया। पुलिस अभी उससे और पूंछतांछ कर रही है।






Leave a comment