कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दम्पत्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए जिनके साथ एक मासूम बच्चा भी था वही सूचना से लौट रही 100 पुलिस ने मानवता दिखाते हुए उक्त घायलो को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया वही हालत गम्भीर होने के कारण उक्त लोगो को रिफर कर दिया गया ।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र जोल्हुपुर हाइवे में ग्राम बबीना के पास दिन दोपहर बाइक सवार महिला पुरुष गम्भीर घायलावस्था में पड़े थे जिन्हें देख 100-1586 पुलिस हे का बच्चा बाबू व् का सन्नेडीप कुमार ने मानवता दिखाकर दोनों घायल व् बच्चे को एक क्षेत्रीय युवक पंकज के सहारे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जिनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिलासप्ताल के लिए रिफर कर दिया गया वही बताया गया कि मरणासन्न घायल व्यक्ति रमेश पुत्र रामस्वरूप 40 वर्ष निवासी क्योलारी थाना रेढर अपनी ससुराल ग्राम हरचन्द्रपुर आया था व् अपनी पत्नी हीरा व् एक मासूम बच्चे को साथ लेकर वापस अपने गांव जा रहा था तभी बबीना के पास उक्त दुर्घटना हो गयी जिसमे युवक जिंदगी मौत से झूझता दिखा जिसमे दोनों को जिलासप्ताल भेजा गया । वही उरई पहुंचने से पूर्व घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

 

Leave a comment