*

कोंच-उरई । कैलिया पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुये छेड़खानी के एक मामले को चिकित्सीय पुष्टिï के बाद बलात्कार की धाराओं में तब्दील कर दिया है। विगत 19 मई को कैलिया में हुई इस वारदात की रिपोर्ट पुलिस ने 20 मई को दर्ज की थी और लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा था।

गौरतलब है कि 19 मई को कैलिया में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला था। पिता की तहरीर पर कैलिया पुलिस ने उक्त मामला छेड़खानी में दर्ज किया था और लड़की की डॉक्टरी कराई थी। चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टिï हुई है इसके अलावा पीडि़ता ने भी दुष्कर्म की बात स्वीकार की है जिसके आधार पर आरोपी रोहितकुमार पुत्र गुड्डू के खिलाफ दर्ज उक्त मामले की धाराओं को तरमीम कर बलात्कार की धारायें बढाई गईं हैं। आरोपी को एसआई नरेशपाल ने उसके घर के दरबाजे से गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

 

 

 

Leave a comment