कोंच-उरई । अस्पताल से दवा लेकर गांव जा रहे एक बाईक सवार को तिपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसने तिपहिया चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला निवासी नबाबसिंह गुर्जर पुत्र ब्रजराजसिंह गुर्जर कोंच के गांधीनगर स्थित डॉ. दिनेश उदैनिया के अस्पताल से दवा लेकर बाईक से गांव की ओर चले तभी एक तिपहिया वाहन ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी, उसका पैर टूट गया। उसे झांसी रेफर किया गया है।






Leave a comment