
कोंच-उरई । गुरुवार को आग से जल कर झुलसी तीन साल की मासूम वंशिका आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई और उपचार के दौरान उसने झांसी में दम तोड़ दिया, उसका वहीं अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है जबकि उसका पिता अभिषेक उर्फ अंशू अति गंभीर स्थिति के चलते झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इधर, प्रतिमा का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रतिमा के मायके बालों को सूचना दी गई थी और वे कोंच आ गये हैं। मृतका के भाई प्रदीप ने कोतवाली पुलिस में दहेज हत्या की तहरीर दी है जिसमें उसने तीन लोगों ससुर नागराज, सास गीता और पति अभिषेक उर्फ अंशू पर एक लाख रुपया दहेज मांगने का आरोप लगाया है और रकम नहीं मिलने की स्थिति में उसकी बहन प्रतिमा की हत्या करना बताया है।

कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में मृतका के मायके बालों ने तहरीर दी है, जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
।






Leave a comment