कालपी –उरई । आनलाइन खरीद का प्रकरण कालपी मे दिनोंदिन सुर्खियां बनता जा रहा है। फिल्पकार्ट के माध्यम से खरीद के मामले मे कालपी नगर मे दो पक्ष भिड़ गये। इलाकाई पुलिस ने दो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर के पूछताछ शुरू कर दी है।

विदित हो कि बीते महीने से अंकित गुप्ता तथा मंजीत गुप्ता के बीच लेनदेन को लेकर कड़ुवाहट चल रही थी गुरुवार को दोनों पक्षो मे टकराव हो गया। पुलिस ने श्याम कृष्ण तथा अंकित को पकड़ लिया।तथा पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल दोनों का शांति भंग मे चालान कर दिया है।

Leave a comment