कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में हो रहे यज्ञ में कल कलश यात्रा में कुछ युवकों द्वारा नाच रही लड़कियो को देख बवाल कर मारपीट शुरू कर दी गयी। काफी देर हुए झगड़े में डीजे बन्द कराकर साउंड फेंक दिए उक्त मामले में ग्रामीण द्वारा उत्पाती युवकों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई गयी जिससे धार्मिक कार्य शांति पूर्वक सम्पन्न हो सके ।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बड़ागांव में प्रतिवर्ष धार्मिक स्थल मैकासुर बाबा के स्थान पर यज्ञ होता है इस वर्ष भी यज्ञ का आयोजन करवाया गया जिसमे कुछ उत्पाती लोगो के खिलाप आज ग्रामीण रामसिंह पुत्र चुनुवाद केवट द्वारा थाने में शिकायती पत्र देकर बताया गया कि बीती शाम यज्ञ कलश यात्रा साज बाज सहित गांव में निकाली जा रही थी तभी यात्रा में डी जे में कुछ युवतियां नाच रही थी तभी ग्रामीण कुछ युवको मेलोकेंद्र पुत्र अरविन्द्र,भूरा पुत्र नत्थू, रुपराम पुत्र कल्लू सहित अन्य युवक जबरन लड़कियो के बीच नाचने का प्रयास करने लगे बुरा लगने पर कुछ ग्रामीणों द्वारा मना किया विरोध में युवक नाराज हो गए और मारपीट करने लगे धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया और बीच बचाव करने वाले बी डी सी शिवप्रसाद सहित अन्य को भी युवको द्वारा पीट दिया गया बाद में उक्त उत्पातियों द्वारा डी जे साउंड फेंक दिए गए और उसके बाद उक्त आरोपी युवक अभी भी धार्मिक स्थल के आस पास लाठी डंडे लेकर विवाद के लिए घूम रहे है जिससे यज्ञ कार्य में बाधा उतपन्न हो रही है।






Leave a comment