कोंच-उरई। वारंटी को पकडऩे गई पुलिस से उसके किरायेदार को उलझना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा पंजीकृत किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भवानीशंकर पुत्र लक्ष्मीराम निवासी ग्राम परैथा हाल निवासी सुभाषनगर कोंच के विरुद्घ कोर्ट ने एक मुकदमे में गैरजमानती वारंट जारी किया था। एसआई सर्वेशकुमार और एसआई योगेशकुमार पाठक उसे पकडऩे उसके घर गये थे तभी भवानीशंकर का किरायेदार रामू निरंजन पुत्र विजयकुमार पुलिस से उलझ गया और मजाहमत कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 332, 353 तथा 504 आईपीसी में मामला पंजीकृत किया है।

Leave a comment