कुठौंद-उरई । तेज आंधी तूफान और बारिश ने कुठौंद क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई जहां एक महिला की मौत सहित कई लोग घायल बताए जा रहे है। कल शाम साढे पांच बजे करीब आये तेज आंधी तूफान ने कुठौंद क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई।

कुठौंद थाना क्ष़्ोत्र के ग्राम निजामपुर में दीवार गिरने से सोनम 26 वर्ष पत्नी विनोद की जहां मौत हो गई वहीं दीवार की चपेट में आई सोनम की सास गंभीर रूप से घायल हो गई। पास में बंधी भैंस भी मौके पर मर गई। गंभीर अवस्था में सोनम की सास को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठौंद में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उधर चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम अटराकला गांव में तेज आंधी से टीन की चादर उड़ने से 40 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज आंधी तूफान से कुठौंद क्षेत्र में पेड़ों की गिरने की खबरे है। आज उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने निजातपूर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतिका के परिजनों को शासकीय सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया।

 

Leave a comment