कालपी-उरई । कल आयी भयानक आंधी और पानी से जहां सैकडों पेड़ धराशाही हो गये वहीं नगर के नजदीकी ग्राम मदारपुर मे एक घर की दीवाल भरभरा कर गिर पड़ी जिसमे एक महिला दबकर घायल हो गयी जिसे सरकारी अस्पताल कालपी मे भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड महेबा के ग्राम सभा कीरतपुर के मजरा मदारपुर निवासी अभिलाख की माता जी चंदा 45 वर्ष अपने घर पर थी तभी शाम लगभग पांच बजे आई आंधी से घर की पक्की दीवाल ढह गयी जिसमे चंदा पत्नी बबलू निवासी ग्राम मदारपुर दीवाल के नीचे दब गई पढोसियों ने तुरन्त दीवार का मलवा हटाया और उसमे दबी महिला को निकाला गनीमत रही कि महिला का कमर के नीचे का आधा शरीर दबा जिससे गम्भीर चोटे आई और बेहोस हो गई  जिसे आनन फानन मे परिवार के लोग कालपी के सरकारी अस्पताल ले गये जहां उपस्थित डाक्टरों ने तुरन्त महिला का इलाज कर बचा लिया। ग्राम प्रधान परमानन्द ने लेखपाल आदि को सूचना दी जिनके द्वारा स्थली निरीक्षण कर नुकसान की भरपाई एवं घायल महिला के इलाज हेतु लिखी पढी की है।

 

 

Leave a comment