
* उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट (सब्जी व्यापार मंडल) की कार्यकारिणी का हुआ गठन
कोंच-उरई । उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) ने संगठन को विस्तार देते हुये कोंच में सब्जी व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें मोहम्मद जीशान राईन अध्यक्ष और निजामुद्दीन राईन महासचिव बनाये गये हैं।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) की आवश्यक बैठक यहां नवीन सब्जी एवं फल मंडी में संगठन के बुंदेलखंड अध्यक्ष मनोजकुमार याज्ञिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। याज्ञिक ने सब्जी व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहा कि व्यापारियों के हर तरफ हो रहे उत्पीडऩ से व्यापारी वर्ग में नाराजगी और चिंता है, ऐसी स्थिति में संगठन ही एकमात्र जरिया है जो व्यापारियों के लिये ढाल का काम करता है। संगठन यदि मजबूत है तो सरकारों को भी व्यापारियों की जायज बातें न केवल सुननी पड़ेंगी बल्कि माननी भी पड़ेंगी। उन्होंने सब्जी व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये अध्यक्ष पद पर मोहम्मद जीशान राईन, उपाध्यक्ष मौजुद्दीन राईन, महासचिव निजामुद्दीन राईन, महामंत्री हबीब अहमद राईन, सचिव इरफान राईन, मंत्री अख्तर हुसैन राईन, संगठन मंत्री पप्पूभाई राईन को मनोनीत कर उनसे अपेक्षा जताई है कि संगठन को और भी मजबूत करने की दिशा में वे प्रयास करेंगे। इस दौरान जलील राईन, मुईनुद्दीन, उमर, अजीज, नबीबख्श, बकरीदे, बशीर, अब्दुल सलाम, याकूब, सिकंदर, वारिस, कल्लू, शाहिद, जमील आदि मौजूद रहे।
इंसेट में-
‘व्यापारियों के बीच पक्षपात बंद होÓ
कोंच। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) सब्जी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक के बाद एक शिष्टï मंडल यहां आये उप निदेशक निर्माण से मिला और अपनी समस्यायें बताते हुये उनके निराकरण की अपेक्षा जताई। सब्जी व्यापारियों ने उनको ज्ञापन देकर कहा है कि पिछले दिनों दस दुकानों का कमजोर लिंटल गिरा कर दोबारा बनवाने का आश्वासन अधिकारियों की ओर से दिया गया था, वह काम अब तक पूरा नहीं कराया जा सका है। सभी दुकानों को एक नजरिये से देखते हुये कार्य कराया जाये, दुकानों में जाली लगाने सहित आधा दर्जन समस्यायें गिनाईं गई हैं।






Leave a comment