उरई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटर का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। जिससे छात्र-छात्राओं में गहमा-गहमी का माहौल रहा। इस बार जिला टापर रामश्री सीनियर सेकेड्री स्कूल के ऋषभ श्रीवास्तव रहे जिन्हें 96.6 अंक मिले हैं।
रामश्री सीनियर सेकेेंड्री के निदेशक अनुराग मैसी ने कहा कि एक और स्कूल का अपने छात्र के लिए ऋषभ से बढ़कर दावा भ्रामक है क्योंकि उन्होंने अनिवार्य विषय को छोड़कर अतरिक्त विषय को अपनी गणना में ले लिया है। ऋषभ की मम्मी भारती श्रीवास्तव रामश्री में ही पढ़ाती हैं। रामश्री में आज इसे लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। अनुराग मैसी और उनके पूरे स्टाफ ने ऋषभ को शाबाशी और उसके अभिभावकों को बधाई दी।






Leave a comment