जालौन-उरई। सीबीएसई के इंटर परीक्षा के परिणामों में स्व. कन्हैयालाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का रिजल्ट 70 प्रतिशत रहा जिसमें संस्कार गुप्ता ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
शनिवार को सीबीएसई ने इंटर की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिये। इसमें कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल स्कूल के 70 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। संस्कार गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता ने सर्वाधिक 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में टाप किया बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदकुमार राठौर ने बताया कि संस्कार ने हाईस्कूल में भी सर्वोच्च अंक 10 सीजीपीए हासिल किये थे। इसके अलावा अच्युत उदैनिया ने 80 प्रतिशत, प्रद्युम्न तोमर ने 78 और प्रखर गुप्ता ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।






Leave a comment