उरई। सिटी सेंटर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाई चारे पर जोर देते हुए राष्ट्रीय हितों के संरक्षण के लिए पार्टी को और मजबूत बनाने पर मंथन हुआ।
लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ईवेंट दर रीवेंट करके पार्टी के विस्तार और उसे गतिशील बनाये रखने की कवायद में जुटी है। इसी के तहत आज स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला रहे। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने की। विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।






Leave a comment