उरई। मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाने के कांग्रेस उच्च नेतृत्व के आवाहन पर शनिवार को स्थानीय कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए कहा कि इस सरकार ने अपना कोई वायदा पूरा न करके जनता के साथ विश्वासघात किया है। मंहगाई, रिश्वतखोरी, अराजकता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के हनन के मामलों का अंबार इस सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि लोक-लुभावन वादों के जाल में फंसकर जनता ने भाजपा की सरकार बनवा दी। लेकिन जनमानस अब पछता रहा है। जिसका जबाब 2019 के आम चुनाव में भाजपा को मिल जायेगा।
कलेक्ट्रेट में इस उपलक्ष्य में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर, शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, आशीष चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, अमित पांडेय उसरगांव, संतराम नीलांचल, राजेंद्र तिवारी इकहरा, रामप्रकाश द्विवेदी, अनुज मिश्रा, अशोक द्विवेदी, मेराज सिददीकी, आदित्य मिश्रा, चंद्रशेखर वर्मा, गुलाब खां, अशगरी बेगम, विपिन गुर्जर, अशोक सक्सेना, सीताराम वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






Leave a comment