उरई। सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने अपनी ही पार्टी की सरकार के प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल दिया। शनिवार को जालौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्या को लेकर उपखंड विद्युत अधिकारी का घेराव कर डाला। इसमें रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति कराने की मांग की गई।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चैकिंग के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न और एफआईआर के नाम पर की जा रही उगाही पर भी विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीओ नवीन सिंह को दोपहर में उनके कार्यालय में काफी देर तक बंधक बनाये रखा। एसडीओ उन्हें सफाई देते रहे। इस मौके पर अवर अभियंता जितेंद्र यादव और गौरव खरे भी उपस्थित थे। घेराव करने वाले भाजपा नेताओं में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, युवा वाहिनी के जिला संयोजक राजा सिंह सेंगर, अन्नू शर्मा, राजीव मिश्रा, रामू गुप्ता आदि मुख्य थे।






Leave a comment