उरई। जिला जेल में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जज चंद्रशेखर प्रसाद के निर्देश पर 29 मई को विधिक साक्षरता शिविर और 30 मई को स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से कैदियों और बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया जायेगा। जबकि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से रोगियों को सुरक्षित स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जायेगा। इसमें न्यायिक अधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ और पैनल अधिवक्ता भाग लेगें।

Leave a comment